India News (इंडिया न्यूज), MP State President: मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव अब केवल एक औपचारिकता रह गई है। पार्टी के सभी 62 जिला अध्यक्षों का चुनाव हो चुका है और अब केवल प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव बाकी है। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को प्रदेश अध्यक्ष के चयन के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है और उम्मीद जताई जा रही है कि वे जल्द ही मध्य प्रदेश का दौरा करेंगे।

अध्यक्ष पद के लिए कई नामों पर चर्चा

प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए कई नामों की चर्चा हो रही है, लेकिन बैतूल से विधायक और पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल का नाम अब सबसे आगे आ गया है। खंडेलवाल को संघ, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और पार्टी के अन्य नेताओं का समर्थन प्राप्त है। उनकी राजनीतिक पृष्ठभूमि भी मजबूत है, क्योंकि उनके पिता स्व. विजय खंडेलवाल भी भाजपा के नेता थे।

BGB soldiers Removed from Bangladesh Border: Yunus ने शेख हसीना के समय वाले जवान हटाए | India News

वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकाल हुआ समाप्त

सूत्रों के अनुसार, हेमंत खंडेलवाल का संघ से जुड़ाव और विवादों से दूर रहना पार्टी के लिए एक अहम कारण है। पार्टी अब धीरे-धीरे उनके नाम पर सहमति बना रही है। वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का कार्यकाल समाप्त हो चुका है और उन्हें फिर से मौका मिलने की संभावना कम नजर आ रही है। हालांकि, प्रदेश अध्यक्ष के चयन में जातिगत समीकरणों का भी ध्यान रखा जाएगा। भाजपा ने पिछले चुनावों में डिप्टी सीएम और मंत्रियों के चयन में इस समीकरण को ध्यान में रखा था। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि नया प्रदेश अध्यक्ष सामान्य, आदिवासी या महिला वर्ग से हो सकता है।

अध्यक्ष पद के दावेदार

इसके अलावा, भाजपा के वरिष्ठ नेता जैसे पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, पूर्व केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते और पूर्व मंत्री अरविंद भदौरिया भी प्रदेश अध्यक्ष पद के दावेदार हैं। इन सभी नेताओं का भी पार्टी में महत्वपूर्ण स्थान है और देखना होगा कि पार्टी किसे अध्यक्ष बनाती है।

आज बसंत पंचमी पर पवित्र त्रिवेणी संगम में अमृत स्नान का आखिरी दिन, CM Yogi ने दी बधाई