India News (इंडिया न्यूज), MP Sugar Factory: मध्य प्रदेश में सीहोर के शुगर फैक्टरी में घटनाक्रमों ने श्रमिकों में गहरा आक्रोश भर दिया है। कंपनी द्वारा अवैध तरीके से प्रॉपर्टी खुर्द-बुर्द करने और असंवैधानिक तरीके से बिक्री करने के आरोपों के बीच, प्राशासिक अधिकारियों ने श्रमिकों को मकान खाली करने के नोटिस जारी किए हैं। यहां तक कि कंपनी द्वारा श्रमिकों को बकाया हजारों करोड़ रुपये वेतन का भी भुगतान नहीं किया गया है।
कंपनी बेचने का फर्जीवाड़ा
श्रम संगठन के अध्यक्ष जमील बहादुर और अन्य संगठन सदस्यों ने कहा कि बीएसआई रियलटर्स द्वारा कंपनी की संपत्ति को अलग कंपनी बताकर बेचने का फर्जीवाड़ा किया जा रहा है। इसके बावजूद कई बार कोर्ट ने श्रमिकों की पक्ष में फैसला दिया है, लेकिन कंपनी द्वारा कानून का पालन नहीं किया गया है।
भाजपा ने जारी किया संकल्प पत्र, सीएम धामी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
जिला कलेक्टर से मांग श्रमिक संगठन की मांग
श्रमिक संगठन के अधिकारियों ने जिला कलेक्टर से मांग की है कि शासकीय और न्यायालयीन आदेशों का पालन करते हुए इस अवैध कंपनी की संपत्तियों की बिक्रियों पर रोक लगाई जाए। श्रमिकों के अनुसार, यह संपत्ति से ही उनकी लेनदारी वसूल की जा सकती है, जिसे कंपनी फर्जीवाड़ा करके बेचना चाह रही है।
समाज के हर वर्ग ने अपनी आवाज की बुलंद
इस मामले में अदालत की संवेदनशीलता और श्रमिकों के हक की सुरक्षा के लिए समाज के हर वर्ग ने अपनी आवाज बुलंद की है। अब देखना यह होगा कि क्या शासकीय अधिकारी और न्यायिक प्रक्रिया इस मामले में श्रमिकों के साथ सही राह पर चलते हैं या नहीं।
भाजपा नेता ने टिकट दिलाने का झांसा देकर… महिला से दुष्कर्म का आरोप, पार्टी से निष्कासित