India News (इंडिया न्यूज), MP UCC 2025: मध्य प्रदेश में उज्जैन के कालिदास अकादमी में यूनाइटेड कांशियस कॉन्क्लेव (UCC) 2025 का भव्य शुभारंभ हुआ। इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्चुअली किया। उन्होंने 22 देशों से आए प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह आयोजनसनातन संस्कृति के मूल्यों को समझने और विश्व में शांति एवं एकता के संदेश को फैलाने का एक अनूठा प्रयास है।
सनातन संस्कृति के दर्शन का अनूठा संगम
सीएम ने कहा कि सनातन संस्कृति हमेशा से वसुधैव कुटुंबकम् के सिद्धांत पर आधारित रही है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया को युद्ध और आतंकवाद से बचाने के लिए भारतीय संस्कृति के मूल्यों को आगे बढ़ा रहे हैं। यह आयोजन विश्व बंधुत्व को बढ़ावा देने का सराहनीय प्रयास है। यूसीसी में शामिल 22 देशों के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने देशों से पवित्र नदियों का जल लाकर भगवान महाकाल का जलाभिषेक किया। यह पहल विश्व की एकता और भाईचारे का प्रतीक है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि नदियां हमें जीवन देती हैं और सनातन संस्कृति हमें *जल संरक्षण और स्वच्छता का संदेश देती है।
राजस्थान सरकार का नया Notification हुआ जारी, जयपुर, जोधपुर और कोटा में होगा एक-एक नगर निगम
उच्च शिक्षा मंत्री ने उज्जैन को बताया शिक्षा का केंद्र
कार्यक्रम में उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि उज्जैन विश्व की प्राचीन शिक्षास्थली रही है, जहां भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा ने शिक्षा प्राप्त की थी। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति 5000 वर्षों से भी अधिक प्राचीन है और आज भी नए विचारों को अपनाकर आगे बढ़ रही है।
संस्कृत और पर्यटन मंत्री का संबोधन
संस्कृत एवं पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि सनातन संस्कृति सभी के सुख, समृद्धि और शांति की कामना करती है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से भारत को पुनः विश्वगुरु का दर्जा प्राप्त करने में मदद मिलेगी। यूनाइटेड कांशियस कॉन्क्लेव 2025 सनातन संस्कृति के विचारों और मूल्यों को विश्व स्तर पर फैलाने का एक महत्वपूर्ण मंच है। इस आयोजन के माध्यम से विश्व शांति, भाईचारे और एकात्म चेतना को बढ़ावा मिलेगा और भारत की वैश्विक पहचान को और मजबूत किया जाएगा।
अनलॉकिंग द ह्यूमन पोटेंशियल पुस्तक का विमोचन
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री गणेश के पूजन से हुई। इसके बाद “अनलॉकिंग द ह्यूमन पोटेंशियल” पुस्तक का विमोचन किया गया। इस दौरान सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, इटली से स्वामी सूर्यानंद सरस्वती, आचार्य विवेक गुप्ता, राजेश रवींद्रनाथ और विक्रांत सिंह तोमर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
हथियारों के साथ ‘Viral Video’ बनाने वाले हो जाएं सावधान! अब पुलिस की चलेंगी….