India News (इंडिया न्यूज),MP Weather Report: मध्य प्रदेश में एक बार फिर मानसून ने सक्रियता दिखाई है। मौसम विभाग ने राज्य के 27 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। रिपोर्ट के अनुसार, 15 अक्टूबर के बाद मानसून पूरी तरह से विदा हो जाएगा, जिसके बाद प्रदेश में हल्की ठंड शुरू हो सकती है।

इन जिलों में बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने बैतूल, खरगोन, बड़वानी, धार, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, अलीराजपुर, झाबुआ, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, पांढुर्ना, सीहोर, नर्मदापुरम, शिवपुरी, जबलपुर, मंडला और बालाघाट जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। इन जिलों में तेज हवाओं के साथ बिजली चमकने की भी आशंका है। हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने का अनुमान है।

एक श्राप होने के बाद भी आखिर क्यों महर्षि व्यास ने कलियुग को बोला था सभी युगों में सर्वश्रेष्ठ?

अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में बना उच्च दबाव

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अरब सागर में उच्च दबाव का क्षेत्र बन रहा है, जिसके कारण 14 अक्टूबर को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है। इसके साथ ही, बंगाल की खाड़ी और भूमध्यरेखीय हिंद महासागर में भी चक्रवातीय गतिविधियों के कारण कम दबाव बनने की संभावना है, जिसका असर मध्य प्रदेश सहित देश के अन्य राज्यों पर भी पड़ सकता है।

ठंड की शुरुआत की उम्मीद

मध्य प्रदेश के 35 जिलों में मानसून पहले ही विदा हो चुका है, लेकिन अभी भी कुछ जिलों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने बताया है कि 15 अक्टूबर के बाद मानसून पूरी तरह से प्रदेश से विदा हो जाएगा, जिससे ठंड की शुरुआत हो सकती है।

Delhi Weathe Update: दिल्ली में बढ़ेगी सुबह-शाम की ठंड, 2 दिन बाद गिरेगा पारा