India News (इंडिया न्यूज), MP Weather: मार्च का महीना हमेशा से ही बदलते मौसम के लिए जाना जाता है। जानकारी के मुताबिक, इस बार भी मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। ऐसे में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले तीन-चार दिनों तक तापमान में बढ़ोतरी की संभावना नहीं है।
मार्च के ऐतिहासिक तापमान रिकॉर्ड
ऐसे में, अगर मार्च माह के रिकॉर्ड की बात करें तो अब तक का सबसे अधिक तापमान 30 मार्च 2021 को 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं दूसरी तरफ, मार्च में सबसे कम तापमान 9 मार्च 1979 को 6.1 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके बाद से रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक ही दर्ज हो रहा है। बारिश के मामले में, मार्च में सबसे अधिक वर्षा 2006 में 108.8 मिमी दर्ज की गई थी।
पश्चिमी विक्षोभ का असर
बता दें, मौसम वैज्ञानिक पीके रायकवार के अनुसार, इस समय प्रदेश में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसके अलावा, 9 मार्च से एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। इससे प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में भी ठंडक महसूस की जा रही है। आगामी 24 घंटों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट हो सकती है। इसके अलावा राजधानी भोपाल में भी मौसम में बदलाव देखा गया है। फिलहाल मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में तापमान में हल्की गिरावट जारी रह सकती है।
विधानसभा में खूब गुस्सा हुए सम्राट चौधरी, तेजस्वी ने भी जमकर ललकारा ; भारी बवाल हो गया