India News (इंडिया न्यूज), MP Weather Update: मध्य प्रदेश के मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। न्यूनतम तापमान में जहां बढ़ोतरी हुई है तो वहीं, अधिकतम तापमान में गिरावट आ रही है। इसके चलते प्रदेश के कई जिलों में ठंड का कहर लगातार बना हुआ है, लेकिन रात के तापमान में कोई खास गिरावट नहीं आई है। प्रदेश में सक्रिय मौसम तंत्र कमजोर पड़ गया है। इसके चलते तापमान में कोई खास बदलाव नहीं देखने को मिला है, लेकिन मौसम विभाग ने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना जताई है।

लड़ाई से पहले ही टेक दिए घुटने, ट्रूडो ने कनाडा में होने वाले चुनावों को लेकर लिया बड़ा फैसला, भविष्य को लेकर भी खोले राज!

वीकेंड पर हो सकती है बारिश

IMD की रिपोर्ट के अनुसार, इस वीकेंड पर प्रदेश में कोहरा छाया रहने की संभावना है। प्रदेश के कई जिलों में कोहरा देखने को मिल सकता है। राजधानी भोपाल में सुबह के वक्त सूर्यदेव के दर्शन ठीक से नहीं हो सकेंगे। अधिकतम तापमान की बात करें तो कुछ जिलों में गिरावट देखी गई है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भिंड, मुरैना, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है।

कोहरे की चादर में ढकी दिल्ली,पहाड़ों में बर्फबारी, ठंड का कोहराम नही ले रहा खत्म होने का नाम, जाने वेदर अपडेट

ठंड से लोगों को होगी अभी और दिक्कत

भोपाल और इंदौर में बादल छाए रह सकते हैं। इसके अलावा आसपास के जिलों में मध्यम से घना कोहरा छाया रह सकता है। रीवा, सतना और पन्ना में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिन प्रदेश का मौसम ऐसा ही बना रह सकता है। गुरुवार को प्रदेश में हुई हल्की-फुल्की बारिश के बाद ठंड फिर से अपने रंग दिखाने लगी है. आज से MP में पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवा की रफ्तार बढ़ने की संभावना है और पूरा प्रदेश ठिठुर सकता है।