India News (इंडिया न्यूज), MP Weather Update: उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों जैसे जम्मू-कश्मीर और मनाली में हुई बर्फबारी का असर अब मध्य प्रदेश पर भी दिखाई देने लगा है। प्रदेश में सर्द हवाओं के चलते तापमान तेजी से गिर रहा है। पचमढ़ी राज्य का सबसे ठंडा क्षेत्र बना हुआ है, जहां न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही मैदानी इलाकों में मंडला सबसे ठंडा रहा, जहां तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

ठंडी हवाएं प्रदेश में सर्दी का कारण

राजधानी भोपाल का तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि राजगढ़ में 9.6 डिग्री, नौगांव में 9.3 डिग्री और उमरिया में 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, ठंडी हवाओं का असर बुधवार को भी जारी रहेगा और तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर भारत में हुई भारी बर्फबारी के बाद ठंडी हवाएं प्रदेश में सर्दी बढ़ा रही हैं। हवा का रुख उत्तरी बना हुआ है, जिससे राज्य में ठंड तेज हो रही है।

पैसे के चक्कर में मां-बाप ने पार की सारी हदें…4 साल की बच्ची के साथ कर डाली ये हरकत, मामला जाकर कांप जाएगी रूह

सावधानियां जरूरी

मौसम विभाग ने कोहरे की संभावना जताई है, जिससे दृश्यता में कमी आ सकती है। ऐसे में वाहन चालकों को फॉग लैंप का उपयोग करने और धीमी गति से वाहन चलाने की सलाह दी गई है। कोहरे में मौजूद प्रदूषकों के कारण खांसी, सांस लेने में दिक्कत और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए बुजुर्गों और बच्चों को खास ध्यान देने की जरूरत है।

ठंड और बढ़ने की संभावना

प्रदेश में ठंड के इस मौसम में लोगों को गर्म कपड़े पहनने, ठंडी हवाओं से बचने और गर्म पेय पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी गई है। आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है, इसलिए सतर्क रहना जरूरी है।

UP Weather Update: ठंड की शुरुआत धीमी, धूप निकलने के कारण ठंडक का असर काम, जाने तजा मौसम का मिजाज