India News (इंडिया न्यूज),MP Weather Update: मध्य प्रदेश में नवंबर की शुरुआत के साथ ही मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। खासतौर पर पचमढ़ी में रातें सबसे ठंडी रही हैं, जहां दिवाली के बाद से तापमान 12 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हो रहा है। इसके साथ ही रीवा, मंडला, बैतूल और कई अन्य जिलों में भी तापमान में गिरावट देखी गई है।

20 डिग्री से नीचे पहुंचा रात का पारा

प्रदेश के लगभग 30 शहरों में रात का तापमान 20 डिग्री से नीचे चला गया है। पचमढ़ी में रात का न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पूरे राज्य में सबसे कम रहा। वहीं, राजधानी भोपाल में भी ठंडी हवाएं बहने लगी हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 15 नवंबर के बाद राजधानी सहित अन्य हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। पिछले 25 वर्षों में भोपाल में 18 बार 15 नवंबर के बाद से तेज सर्दी दर्ज की गई है, और इस बार भी ऐसी ही उम्मीद है।

Delhi Weather Update: दिल्ली में स्मॉग का कहर, तापमान में मामूली गिरावट

खजुराहो में 35.6 डिग्री तापमान

जहां रातें ठंडी हो रही हैं, वहीं दिन में कई स्थानों पर गर्मी बनी हुई है। खजुराहो में रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि गुना में यह 35.2 डिग्री रहा। राजधानी भोपाल में भी दिन का तापमान 33.2 डिग्री रहा, लेकिन शाम ढलते ही ठंडी हवाओं ने दस्तक दी। अगले कुछ दिनों तक राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है, जिससे दिन में हल्की गर्मी और रात में सर्दी का सिलसिला जारी रहेगा।

Bihar Weather: स्वेटर-जैकेट पहनने का समय नजदीक! जानें किन जिलों में बढ़ेगी ठंड