India News (इंडिया न्यूज), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक बार फिर से कड़ाके की ठंड लौट आई है। राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। ठंड का यह दौर अचानक तेज बर्फीली हवाओं के कारण देखने को मिल रहा है। जम्मू-कश्मीर से आ रही सर्द हवाओं ने प्रदेश के मौसम को बदल दिया है।

सामान्य से काफी नीचे पहुंचा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार और शनिवार की रात को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे पहुंच गया। भोपाल, रीवा, सागर और शहडोल संभाग के कई जिलों में ठंड बढ़ने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। शुक्रवार को दिनभर सर्द हवाएं चलती रहीं, जिससे शाम होते ही ठिठुरन और बढ़ गई।भोपाल में शनिवार को दिन के तापमान में हल्की बढ़त देखी गई, लेकिन रात में कड़ाके की ठंड ने लोगों को गर्म कपड़ों में रहने के लिए मजबूर कर दिया। मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के मौसम में अचानक बदलाव आया है। आने वाले कुछ दिनों तक ठंड का यह दौर जारी रहने की संभावना है।

27 साल बाद दिल्ली में खिला कमल,भाजपा की कुंडली में छुपा है बड़ा राज,विरोधियों की उड़ी नींद

शीतलहर का अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने भोपाल, रीवा, सागर और शहडोल संभाग के जिलों में शीतलहर चलने की संभावना जताई है। इन जिलों के निवासियों को ठंड से बचाव के लिए सतर्क रहने की सलाह दी गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि सुबह और रात के समय विशेष सावधानी बरतें और गर्म कपड़ों का उपयोग करें। बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।

अगले कुछ दिनों में बढ़ेगी ठंड

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है। तापमान में और गिरावट होने की संभावना है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और खुद को गर्म रखने की सलाह दी गई है। सर्दी से बचने के लिए घर से बाहर निकलते समय पूरी सुरक्षा के साथ निकले।

Petrol-Diesel Latest Price : दिल्ली समेत प्रमुख महानगरों में ये है पेट्रोल-डीजल की कीमतों का हास, घर से निकलने से पहले जान लें दाम