India News (इंडिया न्यूज), MP Weather Update: देशभर में ठंड ने अपना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मंगलवार और बुधवार को सबसे ठंडी रात रही, जिले में न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह आंकड़ा इस मौसम में अब तक का सबसे कम तापमान है। कम तापमान से फसलों पर बर्फ की परत जम गई।

Arvind Kejriwal के 45 करोड़ वाले ‘शीशमहल’ में छुपे हैं कितने राज? लीक हो गई अंदर की बात, सुनकर आम आदमी की फटी रह जाएंगी आखें

सर्द हवाएं हवाओं ने बढ़ाई ठंड

गौरतलब है कि मंगलवार को जिले का न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मात्र एक दिन में तापमान में 4.6 डिग्री की भारी गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार, ठंड बढ़ने का प्रमुख कारण क्षेत्र में चल रही सर्द हवाएं हैं, जिससे तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है। ठंड के बढ़ते प्रकोप ने आम जनजीवन को प्रभावित किया है। सुबह और रात के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है।

Maryam Nawaz Handshake with Sheikh: मरियम नवाज ने UAE के राष्ट्रपति से मिलाया हाथ, फतवा जारी

स्वास्थ्य विभाग ने की लोगों से अपील

लोग जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकल रहे हैं। किसानों के लिए यह ठंड एक चुनौती बन गई है, क्योंकि फसलों पर पाले का खतरा बढ़ गया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को सर्दी से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनने, पौष्टिक आहार लेने और ठंडे पानी से बचने की सलाह दी है। बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की अपील की गई है। प्रशासन ने अलाव की व्यवस्था भी शुरू कर दी है, ताकि गरीब और जरूरतमंद लोग राहत पा सकें। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना जताई है।