India News (इंडिया न्यूज), MP Weather Update: भोपाल सहित मध्य प्रदेश के अधिकांश इलाकों में इस समय मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। उत्तर-पूर्वी और जेट स्ट्रीम हवाओं के प्रभाव से प्रदेश के तापमान में उतार-चढ़ाव आया है। शुक्रवार को राजधानी भोपाल में दिन का अधिकतम तापमान स्थिर रहा, जबकि रात के तापमान में हल्की गिरावट आई। मौसम विभाग ने इस प्रकार के तापमान में उतार-चढ़ाव की संभावना जताई है।
हवा ने बदला रुख
प्रदेश के कई शहरों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया गया। खरगोन में 32.2 डिग्री, खंडवा में 32.1 डिग्री, बड़वानी में 31.8 डिग्री, रतलाम में 30 डिग्री और देवास में 29.9 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। हालांकि, इन शहरों में हवा के रुख में परिवर्तन के कारण दिन के तापमान में गिरावट आई है। इस समय मौसम में एक ठंडी हवाओं का दौर चलने के कारण कुछ समय के लिए राहत मिली है।
पहले किया किडनैप ,फिर दर्जनभर लोगों ने की युवक की बेरहमी से पिटाई, इस वजह से हुआ विवाद
तापमान में 2.4 से 3.9 डिग्री की गिरावट
रात के तापमान में भी गिरावट देखी गई। शहडोल संभाग के जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से लगभग 2 डिग्री कम रहा। भोपाल और शहडोल संभाग के अन्य जिलों में तापमान में 2.4 से 3.9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, प्रदेश के कई स्थानों पर शहडोल के कल्याणपुर में रात का तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो प्रदेश का सबसे कम तापमान था।
मौसम में उतार-चढ़ाव जारी
इस परिवर्तनशील मौसम के कारण प्रदेशवासियों को दिन और रात के तापमान में अंतर का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में भी तापमान में इस प्रकार की उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।
Today Horoscope: मेष से लेकर मीन तक कैसी रहेगी 12 राशियों के लिए आज की ग्रह चाल, जानें आज का राशिफल!