India News (इंडिया न्यूज), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में इन दिनों फेंगल साइक्लोन का असर देखने को मिल रहा है। राजधानी भोपाल समेत कई शहरों में बादल छाए हुए हैं, जिससे दिन के समय तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि, कुछ जगहों पर रात के तापमान में गिरावट भी देखी जा रही है। प्रदेश के हिल स्टेशन पचमढ़ी में रविवार को रात का तापमान लगभग 3 डिग्री बढ़कर 8.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यह प्रदेश का दूसरा सबसे ठंडा शहर रहा। सबसे ठंडा शहर राजगढ़ रहा, जहां न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया।

UP Weather Update: ठंड ने तेजी से पकड़ा जोर, दिसंबर ने दिखाया अपना असर

दिन पर दिन बढ़ती ठंड

भोपाल में रात का तापमान 8.6 डिग्री दर्ज हुआ, जबकि दिन में यह 25.2 डिग्री रहा। अन्य प्रमुख शहरों की बात करें तो ग्वालियर में रात का तापमान 9.8 डिग्री और दिन का 27.6 डिग्री दर्ज किया गया। उज्जैन में रात का तापमान 10 डिग्री और दिन का 26.4 डिग्री रहा। जबलपुर में दिन का तापमान सबसे कम 25 डिग्री पर दर्ज किया गया। मौसम के इस बदलाव के चलते लोगों को ठंड से बचाव के साथ ही मौसम का ध्यान रखने की सलाह दी जा रही है।

फेंगल साइक्लोन का मुख्य प्रभाव दक्षिण भारत

मौसम विभाग के अनुसार, फेंगल साइक्लोन का मुख्य प्रभाव दक्षिण भारत में देखा जा रहा है। बंगाल की खाड़ी से उठे इस चक्रवात के कारण चेन्नई और पुड्डुचेरी में भारी बारिश हो रही है। मध्य प्रदेश में इसका असर बारिश के रूप में नहीं दिखेगा, लेकिन तापमान में हल्का बदलाव जारी रहेगा। विशेषज्ञों का कहना है कि दिसंबर की शुरुआत में तापमान 3-4 डिग्री तक बढ़ सकता है। प्रदेश के कई हिस्सों में रातें थोड़ी गर्म और दिन के समय हल्की ठंडक का अनुभव होगा।

यूपी में बढ़ गया एक और जिला! पहले थे 75 जिले अब हुए इतने, जानें क्यों हुआ ऐसा ऐलान?