India News (इंडिया न्यूज), MP Weather Update: मध्य प्रदेश का मौसम एक बार फिर बदलने वाला है और प्रदेश के अधिकतर शहरों में ठंडी हवाओं का असर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में कड़ाके की ठंड का अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश में तापमान में गिरावट आ सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण रात के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक कमी हो सकती है।
दिन में धूप और शाम में ठंडी हवाएं
रविवार सुबह से भोपाल का मौसम शुष्क रहा, जिसके चलते दिन में धूप और शाम होते ही ठंडी हवाओं का अनुभव हुआ। ग्वालियर-चंबल संभाग के कई जिलों में हल्की धुंध और बर्फीली हवाएं चल रही हैं। ग्वालियर में रात का न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश के पांच बड़े शहरों में सबसे कम था। भोपाल में 12.1 डिग्री, उज्जैन में 12.8 डिग्री, जबलपुर में 13.8 डिग्री और इंदौर में 14.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।
रात के तापमान में और गिरावट
मौसम वैज्ञानिक अभिजीत चक्रवर्ती के अनुसार, पिछले 24 घंटे में प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहा और अब आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ का असर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में देखा जाएगा। इससे रात के तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। ग्वालियर, राजगढ़, गिरवर (शाजापुर), खजुराहो (छतरपुर) और चित्रकूट (सतना) जैसे शहरों में सबसे कम न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। ग्वालियर में दिन का अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस था, जो प्रदेश के अन्य शहरों की तुलना में सबसे कम था।
UP Weather Update: ठंडी हवाओं से जनजीवन हुआ प्रभावित, घने कोहरे के साथ 43 जिलों में बारिश का अलर्ट