India News (इंडिया न्यूज), MP Weather Update: मध्यप्रदेश में ठंड ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। उत्तरी बर्फीली हवाओं के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर समेत 18 शहरों में कोल्ड-डे जैसी स्थिति रही। दिन का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया। शनिवार को भोपाल और सागर समेत 7 जिलों में भी कोल्ड-डे रहने की संभावना है।

कोहरे और सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

प्रदेश में उत्तरी हवाओं की रफ्तार बढ़ने से ठंडक में इजाफा हुआ है। मौसम विभाग ने बताया कि शुक्रवार को जेट स्ट्रीम हवाएं 287 किमी प्रतिघंटा की गति से चलीं, जिससे ठंड का असर और बढ़ गया। पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) की वजह से तापमान में गिरावट आई है। शनिवार को सुबह नर्मदापुरम और आसपास के इलाकों में कोहरा छाया रहा, जिससे ठंडक का असर और बढ़ गया।

राष्ट्रीय खेलों में महिला सशक्तिकरण: उत्तराखंड में खेलों के क्षेत्र में महिलाओं की अविस्मरणीय भागीदारी

अगले 2 दिन का अनुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, 19 और 20 जनवरी को प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा रहेगा। ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और रीवा जैसे जिलों में कोहरे की संभावना जताई गई है। इन इलाकों में बर्फीली हवाएं ठिठुरन बढ़ा सकती हैं।

शहरों का तापमान

शुक्रवार को भोपाल में अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इंदौर में 21.2, उज्जैन में 20.5, ग्वालियर में 20.3 और जबलपुर में 20.8 डिग्री सेल्सियस रहा। रायसेन सबसे ठंडा रहा, जहां दिन का तापमान 18.8 डिग्री दर्ज किया गया।

जनवरी में तेज ठंड की संभावना

मौसम विभाग का कहना है कि जनवरी के अंत तक कड़ाके की ठंड बनी रह सकती है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करें और ठंडी हवाओं से बचाव करें।

पर्वतीय इलाकों में जमी बर्फ से जीवन कठिन, उत्तराखंड में हल्की बारिश और कड़ाके की ठंड का प्रकोप