India News (इंडिया न्यूज), MP Weather Update: मध्य प्रदेश इस समय कड़ाके की ठंड से ठिठुर रहा है। प्रदेश के अधिकांश शहरों में तापमान में भारी गिरावट आई है। विशेष रूप से इंदौर, जो देश के सबसे स्वच्छ शहर के रूप में प्रसिद्ध है, यहां दिन का पारा 5 डिग्री से भी कम गिर गया है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक प्रदेश में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है, जिससे रात का न्यूनतम तापमान और गिर सकता है।
जीभ का ऐसा रंग बताएगा कैसी चल रही है आपकी सेहत…जानें कब करें तुरंत डॉक्टर से सम्पर्क?
तापमान में गिरावट
सोमवार को प्रदेश की राजधानी भोपाल के मौसम में अचानक बदलाव देखा गया। सुबह से ही ठंड बढ़ने लगी और दिन व रात के तापमान में गिरावट आई। ग्वालियर और चंबल संभाग के कई जिलों में बर्फीली हवाओं के साथ कड़ाके की ठंड महसूस हो रही है। भोपाल का न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि प्रदेश के पांच बड़े शहरों में सबसे कम था। वहीं, ग्वालियर में 10.8 डिग्री, इंदौर में 11.4 डिग्री, उज्जैन में 11.5 डिग्री और जबलपुर में 12.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
पहाड़ी इलाकों में ताजा बर्फबारी
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस समय प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है। पहाड़ी इलाकों में ताजा बर्फबारी के कारण तापमान में और गिरावट आई है। आने वाले दिनों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की और गिरावट हो सकती है। प्रदेश के कुछ अन्य शहरों में भी तापमान में भारी गिरावट आई है। पिपरसमा (शिवपुरी) में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री, मरूखेडा (नीमच) में 7.4 डिग्री, और राजगढ़ में 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
UP Weather Update: ठंड और शीतलहर का कहर, बारिश का बढ़ेगा असर