India News (इंडिया न्यूज), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। फरवरी की शुरुआत में जहां लोगों ने तेज धूप का आनंद लिया और हल्की गर्मी महसूस की, वहीं अब ठंडी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान में अचानक गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और भी ठंड बढ़ने की संभावना जताई है।

तापमान तेजी से गिरा

भोपाल, इंदौर और ग्वालियर जैसे शहरों में तापमान में करीब 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी और वहां से आने वाली बर्फीली हवाओं के कारण राज्य का तापमान तेजी से गिर रहा है। इसी वजह से प्रदेश के कई हिस्सों में शीतलहर का असर देखने को मिल रहा है।

FIT India Sundays on Cycle: फिट इंडिया मिशन को मिला बॉलीवुड और खेल जगत का समर्थन

इन जिलों में शीतलहर अलर्ट

आज मौसम विभाग ने शहडोल, उमरिया, सिंगरौली, छतरपुर, शाजापुर और राजगढ़ जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में ठंडी हवाएं चलने और न्यूनतम तापमान गिरने की संभावना है। शनिवार की रात राज्य के अधिकांश हिस्सों में ठंड का प्रभाव और अधिक बढ़ गया।

पश्चिमी विक्षोभ के कारण बदलाव

मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के कारण हो रहा है। राजधानी भोपाल समेत कई शहरों में ठंडी हवाओं के चलते लोगों को स्वेटर और गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है। शहडोल जिले का कल्याणपुर सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसके अलावा, गिरवर में 5.8 डिग्री, नौगांव में 6.1 डिग्री, देवरा में 6.4 डिग्री और राजगढ़ में 5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

अभी और बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग ने लोगों को ठंड से बचाव के लिए सतर्क रहने की सलाह दी है। खासतौर पर सुबह और रात के समय गर्म कपड़े पहनने और ठंडी हवाओं से बचने की अपील की गई है। आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है, इसलिए सावधानी जरूरी है।

Today Horoscope: मेष से लेकर मीन तक कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए 10 फरवरी का दिन, जानें आज का राशिफल!