India News (इंडिया न्यूज), MP Weather Update:  मध्य प्रदेश में नवंबर के पहले सप्ताह में ही ठंड का असर दिखने लगा है। इस समय प्रदेश के कई जिलों में रात का तापमान 10 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा रहा है। दिन में तेज धूप तो होती है, लेकिन जैसे-जैसे शाम होती है, ठंड बढ़ने लगती है। राजधानी भोपाल सहित अन्य जिलों में रात का तापमान 30 से 35 डिग्री के आसपास रहता है, लेकिन रात होते ही ठंडक महसूस होने लगती है।

प्रदेश में बढ़ने वाला है ठंड का दौर

Indian Railway: रेलवे ने दी यात्रियों को स्पेशल ट्रेन की सौगात, रीवा से इंदौर के बीच लगाएगी फेरे

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पचमढ़ी में बुधवार को रात का तापमान सबसे कम 11.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इससे यह संकेत मिलते हैं कि प्रदेश में ठंड का दौर बढ़ने वाला है। सर्द हवाएं चलने के कारण लोगों को सर्दी, जुकाम और बुखार जैसी मौसमी बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने यह भी बताया कि प्रदेश के अधिकांश जिलों में रात के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। इस समय अलाव जलाने की जरूरत पड़ रही है।

अब दिन के तापमान में भी शुरूगिरावट

कुछ प्रमुख शहरों में भी दिन के तापमान में गिरावट देखी गई है। ग्वालियर में हवा की गुणवत्ता बहुत खराब रही है, जहां एक्यूआई 309 दर्ज किया गया। जबलपुर, उज्जैन, भोपाल और इंदौर में भी हवा की गुणवत्ता खराब रही। भोपाल में सोमवार को दिन में धूप तो थी, लेकिन रात में ठंडी हवाएं चलीं। अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा और ठंड बढ़ सकती है। नर्मदापुरम में दिन का तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पचमढ़ी में रात का तापमान सबसे कम रहा।

Municipal Budget: नगर निगम में बजट को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच विवाद