India News (इंडिया न्यूज), MP Weather Update: मध्य प्रदेश के मौसम में बीते 48 घंटों के दौरान बड़ा बदलाव देखने को मिला है। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर राज्य के मैदानी क्षेत्रों में भी नजर आ रहा है। पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) के कारण उत्तरी भारत के कई हिस्सों में ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे मध्य प्रदेश में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

तापमान में भारी गिरावट

राजधानी भोपाल में मंगलवार-बुधवार की रात तापमान में 7 डिग्री सेल्सियस से अधिक की गिरावट देखी गई। पूरे दिन ठंडी हवाएं चलती रहीं, जिससे दिन के तापमान में भी 4 डिग्री की कमी आई। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक ठंड का यही असर बना रहेगा, लेकिन इसके बाद तापमान में दोबारा बढ़ोतरी हो सकती है।

CG Weather Update: मौसम का फिर दिखेगा बदलता मिजाज! IMD ने जताई बारिश की संभावना, पढ़ें रिपोर्ट

ठंडी हवाओं ने बढ़ाई सर्दी

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से ठंडी हवाएं मैदानी इलाकों में आ रही हैं, जिससे न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। बुधवार को दिनभर उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल रही थीं, जबकि रात में हवा का रुख उत्तर की ओर हो गया। इसके चलते कई शहरों में ठंडक महसूस की गई।

सबसे ठंडी रात

प्रदेश में सबसे कम तापमान शाजापुर जिले के गिरवर में दर्ज किया गया, जहां पारा 7.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं, राजगढ़ में 8 डिग्री, आंवरी (अशोकनगर) में 8.2 डिग्री, मरूखेड़ा (नीमच) में 9.1 डिग्री और तालुन (बड़वानी) में 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

तापमान और वायु गुणवत्ता

भोपाल- अधिकतम 26.9°C, न्यूनतम 10.6°C, AQI – 119
इंदौर- अधिकतम 28.4°C, न्यूनतम 13.2°C, AQI – 129
जबलपुर- अधिकतम 27.7°C, न्यूनतम 11.4°C, AQI – 83
ग्वालियर- अधिकतम 27.9°C, न्यूनतम 14.2°C, AQI – 91
उज्जैन- अधिकतम 28.5°C, न्यूनतम 13°C, AQI – 63

मौसम विभाग के अनुसार, 9 मार्च से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिससे ठंड का असर दोबारा बढ़ सकता है।

Today Horoscope: मेष से लेकर मीन तक कैसी रहेगी 12 राशियों के लिए 06 मार्च की ग्रह चाल, जानें आज का राशिफल!