India News (इंडिया न्यूज), MP Weather: मध्य प्रदेश में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। जानकारी के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। मौसम भाग के अनुसार, बीते कुछ दिनों की कड़ाके की ठंड से लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली है, लेकिन यह राहत लंबे समय तक टिकने वाली नहीं है। इसके अलावा, मौसम विभाग ने फिर से ठंड और कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

Bihar Weather: पहले ठंड और अब कोहरे का भारी कहर! लोगों की बढ़ी परेशानी, IMD का अलर्ट

पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में बदलाव

अगले कुछ दिनों में सर्दियों में भारी बढ़त दर्ज की जा सकती है। इसके अलावा, मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, वर्तमान में राजस्थान पर बने चक्रवात और पश्चिमी विक्षोभ के चलते राज्य के कई इलाकों में हवा की दिशा दक्षिण-पश्चिम हो गई है। इसी कारण रात के तापमान में वृद्धि हुई है। हालांकि, जैसे ही यह विक्षोभ समाप्त होगा, तापमान में तेजी से गिरावट आएगी और ठंड का असर बढ़ जाएगा। घने कोहरे पर भी लोगों को चेतावनी मिली है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले चार से पांच दिनों तक शीतलहर से राहत रहेगी। लेकिन इसके बाद पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी शुरू होने से मध्य प्रदेश में ठंड का असर फिर से देखने को मिलेगा।

लोगों को सतर्क रहने की सलाह

बता दें, मौसम विशेषज्ञों ने लोगों को ठंड के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है। सुबह और देर रात बाहर निकलने से बचें और गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करें। आने वाले दिनों में ठंड का असर और बढ़ सकता है। साथ ही, कई इलाकों में घना कोहरा छाने की संभावना है। फिलहाल, इस बदलते मौसम में सतर्क रहना और मौसम विभाग द्वारा जारी निर्देशों का पालन करना जरूरी है।

CG Weather: छत्तीसगढ़ में ठंड के बीच बारिश का अनुमान! मौसम ले सकता है बड़ा करवट