India News (इंडिया न्यूज),Mohan Yadav News: CM मोहन यादव रविवार को राजधानी दिल्ली में धनराज नाथवानी के कार्यक्रम में शामिल हुए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह कार्यक्रम दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित हुआ था। कार्यक्रम में CM मोहन यादव ने धनराज नथवाणी द्वारा रचित म्यूजिक एलबम ‘राजाधिराज लव, लाइफ, लीला’ का विमोचन किया।
शिक्षा की महत्ता सिखाते हैं
आपको बता दें कि CM मोहन यादव ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण विराट व्यक्तित्व के धनी थे। भगवान श्रीकृष्ण ने जन्म से लेकर मृत्यु तक अपनी लीलाओं और आदर्शों के माध्यम से समूचे समाज को प्रेरणा दी है। संसार का एकमात्र सत्ता परिवर्तन ऐसा हुआ जब सत्ताधीश कंस को मारने के बाद श्रीकृष्ण सत्ताधीश बनने के बजाय उज्जैन आकर शिक्षा ग्रहण कर शिक्षा की महत्ता सिखाते हैं।
नाटक का काम किया
CM ने आगे बतायता कि वृंदावन छोड़ने के बाद भी श्रीकृष्ण ने गांव की संस्कृति के महत्व को दर्शाते हुए मोर मुकुट लगाना नहीं छोड़ा। 5000 सालों बाद भी कल्पनाशीलता के आधार पर जनमानस को प्रभु की लीलाओं का साक्षी बनाने का कार्य राजाधिराज लव-लाइफ-लीला नाटक का काम किया है।