India News (इंडिया न्यूज),Cyber Crime in MP: MP में साइबर क्राइम के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। इस बीच प्रदेश के पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने नए साल पर पुलिस विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों को MP में बढ़ रहे साइबर अपराध, नशा और यातायात दुर्घटना को गंभीर चुनौती बताते हुए साल 2025 में इन पर रोक लगाने की अपील की है।

जमकर वायरल हो रहा है

आपको बता दें कि DGP का संदेश सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। MP के DGP कैलाश मकवाणा ने साल 2025 के शुभकामना संदेश में MP पुलिस की दिशा तय करने के संकेत भी दे दिए हैं।

पुलिस को टास्क भी दिया है

DGP ने अपने संदेश में बताया, “साल 2024 MP पुलिस के लिए चुनौती पूर्ण रहा है लेकिन कई उल्लेखनीय उपलब्धियां भी पुलिस ने हासिल की हैं। MP में साल 2024 में हुए लोकसभा चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में पुलिस ने बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है”। DGP साल 2025 को लेकर पुलिस को टास्क भी दिया है। DGP ने बताया है कि MP में बढ़ रहे साइबर अपराध, नशा और यातायात दुर्घटना गंभीर चुनौती है। इन पर नियंत्रण करने के लिए पुलिस की और अधिक सक्रियता आवश्यक है।

चाहे कैंसर हो या गठिया, किडनी हो गई हद खराब या लिवर हो चुका हो फेल एक…हर बीमारी का एक मात्र चमत्कारी उपाय है ये चीज?