India News (इंडिया न्यूज), CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव को दिल्ली में एक और ठिकाना मिल गया है। जानकारी के अनुसार, उन्हें राजधानी दिल्ली में 14, अशोक रोड का एक सरकारी बंगला आवंटित किया गया है। इससे पहले यह बंगला पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के नाम पर था। अब तक मुख्यमंत्री यादव जब भी दिल्ली दौरे पर आते थे, तो मध्य प्रदेश भवन में रुकते थे, लेकिन अब उनके पास राजधानी में ठहरने के लिए एक और विकल्प उपलब्ध हो गया है।
दिल्ली में नया ठिकाना
ऐसे में, मुख्यमंत्री बनने के बाद मोहन यादव कई बार दिल्ली दौरे पर गए हैं और हर बार उन्होंने मध्य प्रदेश भवन में ही रुकने की व्यवस्था की थी। लेकिन अब 14, अशोक रोड का बंगला उनके नाम आवंटित हो जाने से उनके पास दिल्ली में स्थायी निवास की सुविधा होगी। बताया गया है कि, यह बंगला दिल्ली के वीआईपी इलाकों में से एक में स्थित है और कई वरिष्ठ नेताओं के सरकारी आवास भी आसपास मौजूद हैं। इसके अलावा इस बंगले में पहले वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी रहा करती थीं।
CM मोहन यादव के अब दो ठिकाने
अब यह बंगला मुख्यमंत्री मोहन यादव के लिए आवंटित कर दिया गया है, जिससे उनके दिल्ली दौरे के दौरान रुकने की सुविधा और बेहतर हो जाएगी। जानकारी के मुताबिक, सीएम यादव के पास अब दिल्ली में रुकने के लिए दो जगह हो गई हैं, मध्य प्रदेश भवन और 14, अशोक रोड का बंगला। इससे उनके सरकारी और राजनीतिक कार्यों को सुचारू रूप से पूरा करने में मदद मिलेगी।
झारखंड में 10वीं-12वीं बोर्ड की परीक्षा रद्द, राज्य के सभी स्कूल रहेंगे बंद, जानें किस दिन होगा Exam