India News(इंडिया न्यूज़), Aurangzeb’s Tomb: देशभर में औरंगजेब की कब्र हटाने को लेकर बवाल मचा हुआ है। इस मामले को लेकर कई बड़े दिग्गजों के बयान भी सामने आ रहे हैं। दरअसल, मुगल शासक औरंगजेब और महाराष्ट्र में उसकी कब्र को लेकर देशभर में बवाल मचा हुआ है। वहीँ अब इस मुद्दे पर छिड़े विवाद के चलते सीहोर के कुबेरेश्वर धाम के कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा का बड़ा बयान सामने आया। जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि औरंगजेब की कब्र को भारत से हटा देना चाहिए, क्योंकि उसने सनातन धर्म और राष्ट्र के लिए कुछ नहीं किया। अब इनके इस बयान की भी सोचिए मीडिया पर तेजी से चर्चा हो रही है।
- औरंगजेब की कब्र पर छिड़ा विवाद
- यहाँ से शुरू हुआ विवाद
बिहार में मची होली की धूम; CM नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव ने दी होली की बधाई, लोगों से की ये अपील
औरंगजेब की कब्र पर छिड़ा विवाद
औरंगजेब की कबर को लेकर देशभर में विवाद छिड़ा हुआ है वहीँ इस मामले के चलते बयानबाजी थमने का नाम ही नहीं ले रही है। वहीँ अब सीहोर के कुबेरेश्वर धाम के कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने औरंगजेब की कब्र हटाने की मांगव को लेकर बड़ा बयान दे दिया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत से औरंगजेब की कब्र हटानी चाहिए। वहीँ उन्होंने ये भी कहा कि औरंगजेब ने सनातन धर्म, राष्ट्र और आमजन के लिए क्या किया है? इसके अलावा उन्होंने कहा कि इस समय सनातन धर्म की मजबूती यह है कि लोग अब खुलकर औरंगजेब के बारे में अपनी राय हिम्मत से रख पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ‘औरंगजेब की कब्र को हटाकर उसकी जगह कुछ और बनाना चाहिए, लेकिन उसकी कब्र को तो हटा देना ही बेहतर है।
यहाँ से शुरू हुआ विवाद
औरंगजेब की कब्र पर तब विवाद शुरू हुआ जब छत्रपति संभाजी महाराज और औरंगजेब के इतिहास पर आधारित ‘छावा’ फिल्म रिलीज हुई। विकी कौशल ने इस फिल्म में अहम रोल अदा किया। वहीँ इस फिल्म में औरंगजेब को एक क्रूर और हिंसक शासक के रूप में दिखाया गया है। वहीँ फिर फिल्म को लेकर महाराष्ट्र के समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने औरंगजेब का महिमा मंडन करते हुए कहा था कि औरंगजेब कोई क्रूर शासक नहीं था। साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया कि औरंगजेब ने कई मंदिर बनवाए और वो एक अच्छे प्रशासक थे। वहीँ इनके इस बयान के बाद देशभर में विवाद छिड़ गया और सियासी सरगर्मी बढ़ती चली गई।