India News (इंडिया न्यूज),Ranjit Ashtami Festival: इंदौर के सुप्रसिद्ध प्राचीन रणजीत हनुमान मंदिर में आज से रणजीत अष्टमी महोत्सव का शुभारंभ हुआ। इंदौर कलेक्टर ने विधिवत पूजन और ध्वजारोहण कर इस महोत्सव का प्रारंभ किया। चार दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में मंदिर परिसर में भव्य आयोजन होंगे।

51 हजार दीपों से की जाएगी रोशनी

कल मंदिर परिसर में 51 हजार दीपों से रोशनी की जाएगी, जो भक्तों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। महोत्सव का मुख्य आयोजन 23 दिसंबर को होने वाली प्रभातफेरी है, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। यह प्रभातफेरी सुबह 5 बजे मंदिर परिसर से प्रारंभ होगी। इसके लिए 11 हजार ध्वजाओं का पूजन किया गया है, जो श्रद्धालुओं द्वारा प्रभातफेरी के दौरान धारण की जाएंगी।23 दिसंबर को रणजीत हनुमान स्वर्ण रथ में सवार होकर भक्तों को दर्शन देंगे। इस अवसर पर सवा लाख रक्षा सूत्रों का अभिमंत्रण किया जाएगा। पिछले वर्ष की यात्रा में लगभग 5 लाख श्रद्धालु शामिल हुए थे, और इस बार यह संख्या इससे अधिक होने की संभावना है।

IFS Slapping Case: BJP नेता को लगा बड़ा झटका, 3 साल की मिली सजा, जानें क्या है पूरा मामला

भक्तों की सुविधाओं के लिए विशेष इंतजाम

मंदिर प्रबंधन और प्रशासन ने भक्तों की सुविधाओं के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। पिछले वर्ष प्रभातफेरी के दौरान हुए हादसे को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के पुख्ता उपाय किए गए हैं। दर्शन और अन्य धार्मिक गतिविधियों के लिए भी व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, जिससे भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। रणजीत अष्टमी महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और परंपराओं का प्रतीक है, जो हर वर्ष लाखों भक्तों को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर देता है।

Ujjain Mahakal Mandir: महाकाल मंदिर का सबसे बड़ा खुलासा, एक महीने में इतने करोड़ का घोटाला, दो कर्मचारी गिरफ्तार