India News (इंडिया न्यूज), Leopards Accident: धार के पीथमपुर में मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक हादसे में एक तेंदुए की मौत हो गई। सागौर थाना क्षेत्र में स्थित महाकाल ढाबे के सामने राजमार्ग को पार करते समय किसी अज्ञात वाहन ने तेंदुए को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शी रमन के अनुसार, तेंदुआ जब राजमार्ग पार कर रहा था, तभी यह हादसा हुआ।
जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास बारूदी सुरंग विस्फोट में 6 जवान घायल
तेंदुआ टक्कर मारकर फरार शख्स
स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। सागौर थाने के सहायक उप निरीक्षक ओमेंद्र सिंह भाटी ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए के शव को राजमार्ग से हटाया और वन विभाग को सूचना दी। मांडव वन विभाग के डिप्टी रेंजर संतोष कुमार उपाध्याय अपनी टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि मृत तेंदुए की उम्र लगभग 3 से 4 साल थी। वन विभाग के अधिकारियों का मानना है कि तेंदुआ रास्ता भटककर राजमार्ग पर आ गया था।
पत्नी के जाने से परेशान था शख्स, इंस्टाग्राम पर लाइव आकर किया सुसाइड; बोला- पत्नी ने की जिंदगी खराब
आरोपी को तलाश रही है पुलिस
उन्होंने आगे बताया कि शव को जिला मुख्यालय ले जाया गया है, जहां आज सुबह पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। यह घटना वन्यजीवों की सुरक्षा और राजमार्गों पर उनके आवागमन को लेकर गंभीर चिंताएं खड़ी करती है। वन विभाग के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं और वाहन चालक की पहचान की कोशिश की जा रही है।