India News (इंडिया न्यूज़),MP News: CM मोहन यादव पिछले दिन शाजापुर में पंडित बालकृष्ण शर्मा नवीन की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित रचना पाठ में शामिल हुए। यहां उन्होंने 22.43 करोड़ रुपये लागत के 13 विकास कार्यों का लोकार्पण किया। साथ ही उन्होंने 27.58 करोड़ रुपये की लागत के 11 विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए CM मोहन यादव ने बताया कि आज से 12 दिनों तक पूरे प्रदेश में गीता उत्सव मनाया जाएंगा। इस उत्सव के जरिए गीता के माहात्म्य और शिक्षाओं को घर-घर पहुंचाया जाएगा।
भूमि-पूजन किया जाएगा
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि CM मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार की प्रयासो से प्रदेश में सिंचाई का रकबा तेजी से बढ़ रहा है। इस दौरान PM मोदी को आज के भारत का भगीरथ बताया और कहा कि उनकी कोशिशो से ही पूर्व PM स्व. अटल बिहारी वाजपेयी का देश की नदियों को जोड़ने का सपना पूरा होगा। उन्होंने बताया कि एक लाख करोड़ रुपये के केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट को PM मोदी ने मंजूरी दी है। दिसंबर में ही PM मोदी द्वारा 70 हजार करोड़ के पर्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक प्रोजेक्ट का भूमि-पूजन होगा।
आलू-प्याज मंडी भी बनाई जाएगी
इस दौरान CM यादव ने शाजापुर क्षेत्र के विकास के लिए कई बड़ी घोषणाएं भी की है। उन्होंने कहा कि साल 2003 में MP में केवल 5 मेडिकल कॉलेज थे, मेडिकल कॉलेज की संख्य 30 तक हो गई हैं। 8 कॉलेज निर्माणाधीन है और 14 कॉलेज के लिए टेंडर होने वाले हैं। इनमें एक मेडिकल कॉलेज शाजापुर में भी बनेगा। CM यादव ने शुजालपुर में आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज बानने का ऐलान किया है। इसके अलावा शाजापुर में आलू-प्याज मंडी भी बनाई जाएगी। साथ ही पुरानी बाईपास को फोरलेन करने के लिए कोशिशे जारी है।
कांग्रेस मुख्यालय का जल्द बदलेगा पता, इस्थापन दिवस मनाने की यह है कांग्रेस की तैयारी