India News (इंडिया न्यूज),Groom Kidnapping Three Times : MP के अशोकनगर में एक दुल्हन का तीसरी बार अपहरण हो गया। यह घटना NH-46 पर हुई। दुल्हन अपनी शादी के बाद राजस्थान जा रही थी। पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और दुल्हन को बरामद कर लिया है। यह घटना प्रेम प्रसंग से जुड़ी लग रही है। दुल्हन के परिवार वाले सदमे में हैं और उसकी मां की तबीयत बिगड़ गई है।
5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया
आपको बता दें कि अशोकनगर के छैहरा मोहल्ले में रहने वाली 19 साल की लड़की की शादी रविवार को राजस्थान के सवाई माधोपुर निवासी विक्रम सिंह नायक से हुई थी। बारात देर रात 3 बजे पहुंची और सभी रस्में पूरी की गईं। सुबह साढ़े 8 बजे विदाई के बाद बारात गुना जिले के देहरी गांव के पास NH-46 पर पहुंची। तभी कुछ बदमाशों ने दूल्हे की गाड़ी पर हमला कर दुल्हन का अपहरण कर लिया। यह घटना किसी फिल्म की तरह थी। गुना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और दुल्हन को सकुशल बरामद कर लिया।
गिरफ्तारी वारंट जारी
बता दें कि हैरानी की बात यह है कि इस दुल्हन का पिछले 2 सालों में यह तीसरा अपहरण है। पहला अपहरण मार्च में हुआ था, जिसमें 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज हुई थी। आरोपियों पर धारा 363, POCSO एक्ट और धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया गया था। हालांकि, बाद में आरोपियों को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी। दूसरा अपहरण 20 जून 2023 को हुआ था। इसमें अभिषेक अहिरवार नाम के व्यक्ति पर लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगा था। उसके खिलाफ धारा 363, POCSO एक्ट और धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया गया था। अभिषेक अभी भी फरार है और उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी है।
UP विधानसभा का बजट सत्र शुरू, विपक्ष के ने दागे तीखे सवाल, प्रश्नकाल के बाद CM योगी हो सकते है शामिल