India News (इंडिया न्यूज),MP News:उज्जैन जिले के कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने 14 किलोमीटर का सफर नाव में तय किया। इस दौरान उन्होंने सभी घाटों के हाल जाना और 1 नोट भी तैयार की है। इस दौरान उनके साथ IAS अधिकारी जिला पंचायत CEO भी मौजूद थी। सरकार की ओर से घाट बनाने की स्वीकृति दे दी गई है।
लंबे घाट तैयार किए जाएंगे
आपको बता दें कि कलेक्टर नीरज कुमार सिंह बुधवार सुबह 7 बजे घने कोहरे के बीच नाव में सवार होकर शिप्रा नदी के घाटों का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने शिप्रा नदी के लगभग 29 किलोमीटर लंबे घाटों का निरीक्षण किया। MP की डॉ मोहन यादव सरकार सिंहस्थ 2028 के मद्देनजर घाटों का निर्माण करने जा रही है।
नागदा बाईपास तक बनाए जाएंगे
CM डॉ मोहन यादव ने हाल ही में बड़ी सौगात दी है। उन्होंने बताया कि इस बार सिंहस्थ में 2016 की तुलना में दोगुना श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है, जिसे देखते हुए शिप्रा नदी के आसपास 29 किलोमीटर तक दोनों तरफ घाट का निर्माण होगा। यह घाट शनि मंदिर से शुरू होकर नागदा बाईपास तक बनाए जाएंगे।
निरीक्षण किया गया
इसी को ध्यान में रखते हुए उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। उज्जैन कलेक्टर ने कहा कि घाटों को लेकर 1 रिपोर्ट तैयार की गई है जिसे सरकार को भेजा जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि घाटों के निर्माण की प्रशासकीय स्वीकृति मिल गई है। यह घाट किस प्रकार से तैयार किए जाएंगे? इसे लेकर निरीक्षण किया गया है।
HMPV के कहर के बीच चीन में एक और खतरनाक वेरिएंट की दस्तक, प्रशासन के फूले हाथ-पैर, उठाया यह कदम