India News (इंडिया न्यूज),Tikamgarh News: टीकमगढ़  शहर के चाट-चौपाटी चौक पर 14 जनवरी को प्रेम प्रसंग  के चक्कर में हुए गोली कांड में घायल हुई लड़की की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। कपिल तिवारी नाम के लड़के ने मोनिका जैन को गोली मार दी थी। फिर इस सिरफिरे आशिक ने बाहर निकलकर भी फायर किया था। लेकिन, लोगों की जागरूकता के चलते इसे पकड़कर पुलिस को सौप दिया गया था।  जिसपर कोतवाली पुलिस ने इस पर हत्या के प्रयास की धारा सहित तमाम धाराओं में मामला दर्ज किया था। गंभीर रूप से घायल लड़की मोनिका को पहले जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। फिर वहां से डॉक्टरों ने झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर  दिया था।  लेकिन, अब उस लड़की की हालत अधिक खराब होने पर उसको दिल्ली मेडिकल कॉलेज रेफर किया  है।

गोली अब तक नहीं निकाली गई

घायल लड़की के मामले में लगातार लापरवाही का मामला सामने निकलकर आ रहा है।  लड़की के कंधे में लगी गोली अब तक नहीं निकाली गई है, जिससे गोली खिसककर उसकी किडनी के पास आ गई है। जिससे उसके ऑपरेशन में समस्या हो रही है। उस गोली का इंफेक्शन पूरे शरीर में धीरे-धीरे फैल रहा है।  डॉक्टरों ने इस केस को बेहद गंभीर मामला बताया है।  जिससे लड़की के घर वाले भी चिंतित बने हुए है। सभी लड़की को लेकर दिल्ली पहुंचे, लेकिन वहां भी डॉक्टर 2  दिनों से उसका ऑपरेशन नहीं कर पा रहे हैं। क्योंकि गोली लगातार खिसक रही है।