India News (इंडिया न्यूज),MP News:जबलपुर में बन रहे प्रदेश के सबसे बडे फ्लाईओवर में क्रैक आने से राजनीतिक माहौल गरमा गया है। आपको बता दें कि विपक्षी कांग्रेस नेता फ्लाईओवर निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे हैं। उसके बाद अपर प्रमुख सचिव के नेतृत्व में फ्लाईओवर में आए क्रैक का निरीक्षण किया । फ्लाईओवर के जिस हिस्से में क्रैक आए हैं, उसे 1 साल पहले ही यातायात के लिए खोला गया था।

नई इबारत लिखी जा रही है

आपको बता दें कि कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने अपने बयान में कहा था कि PWD मंत्री राकेश सिंह जबलपुर के हैं। उन्होंने फ्लाईओवर निर्माण में कमीशन लिया है। PWD विभाग का मतलब ही 50 प्रतिशत कमीशन होता है। इसके अलावा सदन में विपक्ष के नेता उमंग सिंघार ने अपने एक्स पोस्ट में सरकार का निशाना साधते हुए लिखा था कि MP में भ्रष्टाचार की नई इबारत लिखी जा रही है।

सरकार पूरी तरह से बैकफुट में है

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विपक्ष के आक्रामक तेवर और फ्लाईओवर में क्रैक आने की घटना से सरकार पूरी तरह से बैकफुट में है। भ्रष्टाचार के आरोप से बचने के लिए अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई के नेतृत्व में गुरुवार को फ्लाईओवर का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ प्रमुख अभियंता राणा तथा मुख्य अभियंता डीएल वर्मा सहित पीडब्ल्यू विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

जिसे इजरायल ने किया तबाह अब वहां चलेगा अमेरिका का सिक्का? मुस्लिम देश में अब एक कमांडर करेगा राज, सदमे में आए मुसलमान