India News (इंडिया न्यूज),Shahdol News:कैंसर की बीमारी से परेशान होकर महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना सोहागपुर थाना क्षेत्र के गोरतरा तालाब टोला में रविवार की दोपहर की है। नव विवाहिता का फांसी के फंदे में शव लटका देख मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

जीवन को समाप्त कर लिया

जानकारी के मुताबित सोहागपुर थाना क्षेत्र के गोरतरा तालाब टोला में नव विवाहिता सावित्री बैगा पति सुमन बैगा ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। महिला की पुत्री और पति किसी काम से घर से बाहर गए थे, तभी महिला ने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया और घर के अंदर सीलिंग में लगे पाइप से फांसी लगाकर अपनी जीवन को समाप्त कर लिया ।

दरवाजा अंदर से बंद था

आपको बता दें कि पिता और पुत्री जब घर लौटे तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज लगाने के बाद भी सावित्री ने दरवाजा अंदर से नहीं खोला, इसके बाद सावित्री के पति को शंका हुई और उसने अपनी पुत्री को छत में लगी अल्बेस्टर सीट पर चढ़ाया और सीट तोड़कर अंदर देखा गया तो सावित्री फांसी के फंदे में लटकी हुई थी। इसके बाद दरवाजा खोलकर पति अंदर पहुंचा और इस घटना की सूचना आस पड़ोस के साथ-साथ पुलिस को दी गई। जानकारी लगने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पड़ताल शुरू की है।