India News (इंडिया न्यूज),Ujjain Mahakal Mandir: उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है, जिसमें मंदिर की आय में श्रद्धालुओं की संख्या के अनुसार 3 करोड़ 80 लाख रुपये की कमी पाई गई। कलेक्टर और मंदिर समिति के अध्यक्ष के मुताबिक यह घोटाला मंदिर के कुछ कर्मचारियों और पुरोहितों की मिलीभगत से किया गया।

ऑनलाइन ट्रांजेक्शन से हुआ खुलासा

जांच के दौरान दो कर्मचारियों के खातों में लाखों रुपये के संदिग्ध ऑनलाइन ट्रांजेक्शन पाए गए। इन कर्मचारियों पर आरोप है कि उन्होंने श्रद्धालुओं से अवैध राशि वसूल की। जिला प्रशासन ने दोनों को गिरफ्तार कर उनकी सेवाएं समाप्त कर दी हैं। मामले की गहराई से जांच के लिए अलग से प्रक्रिया शुरू की गई है।

MP Shahdol News: शहडोल में कोदो खाने से फिर मचा हड़कंप, शहडोल संभाग में 10 से अधिक ग्रामीण बीमार

भ्रष्टाचार का पुराना इतिहास उजागर

मंदिर के पूर्व प्रशासक ने भी पहले खुलासा किया था कि प्रतिदिन करीब 20 लाख रुपये का भ्रष्टाचार हो रहा था, जिसे रोकने के लिए कई कदम उठाए गए थे। इस नए मामले ने एक बार फिर मंदिर में भ्रष्टाचार की गंभीर स्थिति को उजागर कर दिया है।

प्रशासन ने शुरू की सख्त कार्रवाई

कलेक्टर ने इस बात की पुष्टि की कि मंदिर की आय, जो प्रतिवर्ष 100 करोड़ रुपये से अधिक होती है, में आई कमी का मुख्य कारण भ्रष्टाचार है। पुलिस अधीक्षक के अनुसार महाकाल थाने में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। प्रशासन ने इस घटना को लेकर सख्त कदम उठाने का भरोसा दिलाया है, जिससे भविष्य में ऐसे मामलों को रोका जा सके।

CG News: मेनका डोबरा में 220 जोड़ों ने रचाई शादी, नक्सल पीड़ित कन्या ने सीआरपीएफ जवान संग लिए फेरे