India News (इंडिया न्यूज),MP News: MP में बीजेपी अध्यक्ष के चयन की प्रकिया जनवरी में होनी थी। लेकिन दिल्ली विधानसभा चुनाव और ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के कारण नहीं हो सका। वहीं, अब नए प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव को लेकर हलचल काफी तेज हो गई है। बहुत जल्द केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान जल्द ही भोपाल आने वाले हैं। इसके बाद से BJP के नए अध्यक्ष का चयन हो सकता है।
नया अध्यक्ष मिल सकता है
आपको बता दें कि MP में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की कवायद तेज हो गई। प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री धर्मेंद प्रधान का भोपाल दौरा हो सकता है। इस दौरान उनसे कई वरिष्ठ नेताओं के साथ रायशुमारी होने की बात कही जा रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि होली से पहले मध्य प्रदेश बीजेपी को नया अध्यक्ष मिल सकता है। आइए जानते हैं अध्यक्ष पद के लिए कौन-कौन से नाम आगे चल रहे हैं।
तेजी से आगे चल रहा है
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि MP के पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को एमपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा तेज चल रही है। क्योंकि, नरोत्तम मिश्रा ब्राह्मण वर्ग से आते हैं और राज्य की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय हैं। इनके अलावा बैतूल से विधायक और पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल का नाम तेजी से आगे चल रहा है। खंडेवाल को संघ और CM मोहन यादव के साथ पार्टी के अन्य नेताओं का भी साथ मिल रहा है।