India News (इंडिया न्यूज), MP News: MP के रीवा जिले के अस्पताल में एक अजीबो-गरीब मामला सामने निकलकर आया है। बता दें कि यहां ऑपरेशन से जिन महिलाओं की डिलीवरी हुई है वे अपने घर वालो को भी नहीं पहचान पा रही हैं।  ऐसा 1-2 नहीं बल्कि आधा दर्जन से अधिक  महिलाओं के साथ हो रहा है।  इस मामले के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया है।

अफरा-तफरी मच गई

आपको बता दें कि प्रदेश के सबसे बड़े अस्पतालों में से 1 रीवा के संजय गांधी अस्पताल में गुरुवार की रात को लगभग 1 दर्जन महिलाओं की ऑपरेशन से डिलीवरी कराई गई थी।  डिलीवरी सुरक्षित तरीके से हुई। सभी बच्चे पूरी तरीके से स्वस्थ थे।  महिलाओं की हालत भी बेहतर थी। लेकिन शुक्रवार को शाम होते-होते अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई।

परिवार वालों को भी नहीं पहचान पा रही हैं

आपको बता दें कि यह सब देखकर अस्पताल प्रबंधन के होश ही उड़ गए। वहीं महिलाओं के घर वालो का भी बुरा हाल है।  महिलाओं की अचानक तबियत बिगड़ने लगी और महिलाएं बेहोश होकर बेसुध हो गईं। महिलाओं की इस हालत को देखकर डॉक्टर सहित परिजन भी हैरान परेशान हैं।  किसी की समझ में नहीं आ रहा है कि जब ऑपरेशन बेहतर हुआ तब अचानक ये क्या हो गया? इस बात की जानकारी जब डॉक्टरों को हुई तो उनकी भी समझ में ये नहीं आ पाया कि अचानक महिलाओं को क्या हो गया।  आखिर ऐसा क्या हो गया महिलाएं अपने परिवार वालों को भी नहीं पहचान पा रही हैं।