India News (इंडिया न्यूज़), Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को बेटी हुई है। इसकी घोषणा करते हुए भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर साझा किया। जानिए क्या कहा भगवंत मान ने..
दो वर्ष पहले हुई थी दूसरी शादी
पंजाब के सीएम भगवंत मान ने दो साल पहले डॉ. गुरप्रीत कौर से शादी की थी। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने गुरुवार को अपनी बच्ची के जन्म की घोषणा की सोशल मीडियो पर की है। एक्स पर घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि मां और बच्ची दोनों ठीक और स्वस्थ हैं। पंजाब के इतिहास में मान पद पर रहते हुए पिता बनने वाले पहले मुख्यमंत्री हैं। वह 51 वर्ष के हैं और उनकी बेटी ने जन्म लिया है।
IPL 2024: अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, हैदराबाद के तरफ से सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज
भगवंत मान की पहली पत्नी
पंजाब के मुख्यमंत्री ने दो साल पहले डॉ. गुरप्रीत कौर से शादी की थी। लेकिन इससे पहले उनकी एक और पत्नी थी। उनकी पूर्व पत्नी से उनके दो बच्चे हैं, , उनकी पूर्व पत्नी अब दोनों बच्चों के साथ कनाडा में बस गई हैं। दूसरी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने गुरुवार को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में अपनी बच्ची को जन्म दिया।
Lok Sabha Election: विपक्ष प्रत्याशी चयन की रार में उलझा, वहीं सीएम योगी का धुंआधार प्रचार शुरु