इंडिया न्यूज, बेंगलुरु:
Karnataka कर्नाटक के विजयनगर में दूषित पानी पीने से छह लोगों की मौत हो गई और कई बीमार हो गए। प्रदेश के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने मामले का स्वत: संज्ञान लिया है और घटना को लेकर जांच के आदेश दिए हैं। कर्नाटक के विजयनगर जिले के मकरब्बी गांव में हृदय विदारक घटना सामने आई है।
यहां दूषित पानी पीने से 6 लोग काल के ग्रास में समा गए। जबकि कई लोग बीमार बताए जा रहे हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। इस घटना को लेकर लोगों में गुस्सा है। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने घटना का स्वत: संज्ञान लेते हुए मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं। मामले की जांच के लिए मुनीश मौदगिल को अधिकारी नियुक्त किया गया है।
Karnataka तीन-तीन लाख रुपए मुआवजा देने की भी घोषणा
Karnataka मुख्यमंत्री ने प्रत्येक मृतक के परिवार को तीन-तीन लाख रुपए मुआवजा देने की भी घोषणा की है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, बोम्मई ने कहा, यह दुखद है कि दूषित पानी के सेवन से लोगों की मौत हो गई। यह एक गंभीर मुद्दा है।
Read More : Benefits Of Watermelon Seeds कई बीमारियों को दूर भगाते हैं तरबूज के गुणकारी बीज
Read More : Water Fasting: क्या है वाटर फास्टिंग के फायदे और नुकसान