India News (इंडिया न्यूज़), Crime News, दिल्ली: दक्षिण दिल्ली के नेब सराय इलाके में एक 55 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर ने कथित तौर पर अपनी 50 वर्षीय पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी है। इसके साथ ही अपने दोनों बच्चों को शख्स ने जान से मारने की कोशिश की, दोनों बच्चों की गर्दन कट गई है। पुलिस ने जानकारी दी कि आरोपी विजय वीर का अपनी पत्नी से दहेज को लेकर अक्सर विवाद होता था। गुरुवार को भी दोनों के बीच ऐसी ही लड़ाई हुई। जिसके बाद जब पत्नी सो रही थी। उस वक्त पति ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।
सभी घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
घटना सामने आने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस को पूछताछ करने पर पता चला कि आरोपी विजय वीर मृतका सुमन को ताने और प्रताड़ित करता था कि उसके माता-पिता ने उसकी शादी में उसे कुछ नहीं दिया। आरोपी पति ने पत्नी पर दूसरे व्यक्ति से संबंध का आरोप लगाया और कहा कि वह अपने परिवार पर ध्यान नहीं दे रही थी। इस पर उसकी पत्नी उसका विरोध करती थी और वह अपनी पत्नी को प्रताड़ित करता और मारता पीटता था। दोनों बच्चे मां का साथ देते थे और इस पर वह बच्चों को भी पीटता था।
आरोपी पहले भी कर चुका परिवार पर हमला
फिलहाल, मृतका को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने कहा है कि संबंधित धाराओं के तहत आरोपी पर कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि आरोपी विजय वीर को साल 2017 में भी अपनी पत्नी के साथ विवाद के दौरान परिवार पर गोली चलाने तथा बेटे को घायल करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
Also Read: दिल्ली के सीलमपुर में सरेआम लूटपाट, बदमाशों ने छीना फोन और पैसे, CCTV फुटेज आया सामने