Monsoon Wedding
इंडिया न्यूज, तिरुवंतपुरम:
केरल में 3 दिन से हो रही भारी बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़ आ गई है। वहीं कहीं जगह लैंड स्लाइड भी हुई है। जहां एक ओर केरल में बारिश से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है, वहीं केरल के एक नवविवाहित जोड़े की हैरान करने वाली तस्वीर सभी का ध्यान खींच रही है। इसकी वहज यह है कि यह दूल्हा और दुल्हन अपने शादी समारोह में शामिल होने के लिए फूल माला से सजे किसी गाड़ी की बजाय एक बड़े से बर्तन में सवार होकर मैरिज हॉल पहुंचे। दरअसल, केरल के अलप्पुझा जिले में बारिश के कारण चारों ओर पानी ही पानी हो रखा है।
यहां के आकाश और ऐश्वर्या की शादी 18 अक्टूबर को तय थी। लेकिन 3 दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण से शादी की तैयारियों में अड़चन आ गई। अलप्पुझा जिले के जिस मंदिर में दोनों की शादी होने वाली थी, वहां भी बारिश का पानी भर गया। दोनों ने पहले से ही निर्धारित तारीख पर शादी करना तय किया। लेकिन दिक्कत यह थी कि दोनों मैरिज प्लेस तक जाएं कैसे? क्योंकि सभी सड़कें तो जलमग्न थी। इसके बाद दोनों को मैरिज हॉल तक पहुंचाने के लिए एक बड़े खाना पकाने वाले बर्तन का सहारा लेना पड़ा। दूल्हा और दुल्हन को बर्तन में बैठकर करीब आधा किलोमीटर की यात्रा करनी पड़ी। बाद में दोनों पक्ष के कई रिश्तेदार भी इस शादी समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम में रिश्तेदारों के आने के बाद ही विवाह का कार्यक्रम संपन्न हुआ। लोगों ने इस शादी को मानसून वेडिंग का नाम दे दिया।
वीडियो सोशल मीडिया वायरल
बड़े बर्तन में बैठकर मैरिज हॉल पहुंचने का दूल्हा और दुल्हन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। शादी के बाद आकाश और ऐश्वर्या ने बताया कि 18 अक्टूबर का दिन शुभ होने की वजह से पहले से ही शादी के लिए यह तारीख निर्धारित की गई थी। इसलिए वे इसमें इसी समय पर विवाह करना चाहते थे। उन्होंने कहा कि बर्तन में बैठकर मैरिज हॉल पहुंचने में हमें कोई दिक्कत महसूस नहीं हुई।
Connect With Us : Twitter Facebook