India News, (इंडिया न्यूज),Maharashtra Politics: आज कांग्रेस पार्टी भारत न्याय यात्रा के जरिए सुर्खियों में रहना चाहती थी, लेकिन 55 साल तक कांग्रेस पार्टी से पारिवारिक और राजनीतिक रिश्ते रखने वाले देवड़ा परिवार के एक फैसले से पार्टी पर संकट मंडरा रहा है। मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रहे मिलिंद देवड़ा ने आज कांग्रेस पार्टी छोड़ दी है।

संभव है कि शाम को वे हमें एकनाथ शिंदे के खेमे में खड़े मिलें। महाराष्ट्र में फिलहाल एकनाथ शिंदे का शिवसेना गुट सरकार चला रहा है। भारतीय जनता पार्टी और अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी की शिवसेना शिंदे गुट के साथ हैं। संभव है कि अब शिवसेना दक्षिण मुंबई सीट पर मिलिंद देवड़ा को मैदान में उतारेगी और उनका मुकाबला उद्धव गुट के अरविंद सावंत से होगा।

इस तरह बदल जाएगा सीट का समीकरण

पार्टी में बगावत से उद्धव गुट की ताकत आधी रह गई है। इस साल के चुनाव में उन्हें बीजेपी का वह समर्थन नहीं है जो उन्हें 2014 और 2019 में मिला था। इसी तरह मिलिंद देवड़ा के बिना इलाके में कांग्रेस का जनाधार भी कमजोर होगा। ऐसे में कांग्रेस भी उद्धव गुट को ज्यादा मदद नहीं कर पाएगी।

शिंदे गुट का पलड़ा भारी

इन तीन मुद्दों को ध्यान में रखते हुए दक्षिण मुंबई लोकसभा सीट जो देश की सबसे अमीर संसदीय सीट मानी जाती है, इस सीट पर शिंदे गुट का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। लोकसभा चुनाव में अब कुछ महीने बचे हैं, उससे पहले इस सीट और महाराष्ट्र की 48 सीटों पर क्या सियासी ताना-बाना बुना जाता है, इस पर लोगों की नजर रहेगी।

यह भी पढ़ेंः-