India News (इंडिया न्यूज), Online Love story: शहर कोटा में एक प्रेम कहानी सामने आई है। कोटा के कोचिंग में पढ़ाई कर रहे एक छात्र को मुंबई की लड़की से प्यार हो गया। उसके बाद वो अपनी प्रेमिका को भगाने के लिए महाराष्ट्र तक पहुंच गया। दोनों को कोटा जंक्शन से पकड़ा गया पिछले कुछ महीनों में लगातार राजस्थान के कोटा से सुसाइड की खबरें सामने आ रही थीं। लकिन, इस बार इस शहर से एक लड़के की प्रेम कहानी सामने आई है।
कोटा के कोचिंग में पढ़ाई कर रहे एक छात्र को सोशल मीडिया पर महाराष्ट्र की एक लड़की से दोस्ती हुई। इसके बाद दोनों उन दोनोंको प्यार हो गया। फिर तो लड़की के लिए लड़का महाराष्ट्र तक पहुंच गया। वहां से लड़की को भगा कर जयपुर लेकर गया। जहा से दोनों मुंबई के लिया निकलते हैं, लेकिन उस से पहले ही पकड़े जाते हैं।
महाराष्ट्र की थी लड़की
दो नाबालिगों के लापता होने की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए कोटा पुलिस और मानव तस्करी रोधी दस्ते ने उन दोनों को शहर के रेलवे स्टेशन से उस समय पकड़ा, जब दोनों जयपुर-मुंबई ट्रेन में बैठ चुके थे। पुलिस ने गुरुवार को इस मामले की जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि कोटा में कोचिंग की पढ़ाई कर रहा 16 वर्षीय छात्र और महाराष्ट्र की रहने वाली 14 वर्षीय लड़की सोशल मीडिया के जरिए मित्र बने थे। पुलिस ने आगे बताया कि दोनों बुधवार की रात करीब 11 बजे कोटा जंक्शन पर पकड़े गए।
थाने में दर्ज कराई शिकायत
शरद चौधरी कोटा शहर के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि लड़के के पिता ने 11 सितंबर को जवाहर नगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उनका बेटा शनिवार से लापता है। उन्होंने कहा कि एक और शिकायत लड़की के लापता होने के संबंध में महाराष्ट्र के वर्धा जिले के देवली पुलिस थाने में दर्ज कराई गई थी। अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि लड़का 10 सितंबर को कोटा से ट्रेन के जरिए नागपुर पहुंचा और इसके बाद 14 साल की लड़की के साथ जयपुर गया था।
मुंबई जाने वाली ट्रेन में सवार थे दोनों
पुलिस अधीक्षक ने जानकारी दी कि आगे की जांच से जानकारी मिली कि दोनों नाबालिग जयपुर से मुंबई जाने वाली ट्रेन में बैठे हुए हैं, जिसके बाद जवाहर नगर पुलिस और मानव तस्करी रोधी दस्ते ने संयुक्त अभियान चलाया और बुधवार की रात करीब 11 बजे उन्हें कोटा जंक्शन रेलवे स्टेशन से पकड़ लिया गया। पुलिस ने बताया कि लड़की के बारे में भी वर्धा पुलिस को जानकारी पहुंचा दी गई है।
Read More: सुप्रीम कोर्ट में मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुनवाई आज, CBI-ED से जवाब तलब