इंडिया न्यूज, शिमला:President Reached Shimla

President Reached Shimla: राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद गुरुवार को प्रदेश के चार-दिवसीय दौरे पर शिमला पहुंच गए हैं। इस दौरान उनका भव्य स्वागत किया गया। स्वागत करने दौरान राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर, मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, संसदीय कार्य मंत्री एवं मिनिस्टर-इन-वेंटिंग सुरेश भारद्वाज, नगर निगम शिमला की महापौर सत्या कौंडल, सैन्य कमांडर आरट्रैक लै. जनरल राज शुक्ला, मुख्य सचिव राम सुभग सिंह, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू, सचिव सामान्य प्रशासन देवेश कुमार, उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी, पुलिस अधीक्षक मोनिका भटुंगरू आदि मौजूद रहे।

राष्ट्रपति विशेष सत्र को करेंगे संबोधित

जयराम ठाकुर ने जानकारी देते हुए कहा कि इस विशेष अवसर पर विधानसभा का विशेष सत्र होगा और राष्ट्रपति इस सत्र को संबोधित करेंगे। सीएम ने कहा कि इस अवसर पर सभी वर्तमान और पूर्व विधायकों को आमंत्रित किया गया है। आयोजन बहुत ही गरिमापूर्ण तरीके से आयोजित किया जाएगा, ताकि इसे अविस्मरणीय बनाया जा सके। जयराम ठाकुर ने सभी राजनीतिक दलों के नेताओं से हर संभव सहयोग की मांग की है।

बैठक में 73 से ज्यादा पूर्व सांसद और विधायक शिरकत करेंगे

प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने कहा कि इस आयोजन में सभी पूर्व सांसदों और पूर्व विधायकों को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन में हिस्सा लेने के लिए 73 से अधिक पूर्व सांसदों और विधायकों ने अपनी सहमति दी है। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि यह समारोह पार्टी राजनीति से ऊपर है। उन्होंने राज्य सरकार को कांग्रेस पार्टी की ओर से पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। बैठक में विधायक आशा कुमारी, मुख्य सचेतक बिक्रम जरयाल और राम लाल ठाकुर ने भी सुझाव दिए।

Read  Also: