India News (इंडिया न्यूज़), Fire Broke Out In Pahalgam, श्रीगनर: श्रीगनर के पहलगाम में बीते दिन सोमवार, 12 जून की दोपहर एक होटल में भीषण आग लग गई। इस हादसे में देहरादून की एक बुजुर्ग महिला पर्यटक जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं होटल के चार कर्मचारी इस हादसे में झुलस गए हैं। ये हादसा पहलगाम के मुख्य बाजार में स्थित दो मंजिला मेनशन होटल का है। आग होटल की दूसरी मंजिल पर स्थित एक कमरे में लगी थी। जिसके बाद ये आस-पास के कमरों में भी फैल गई। होटल में घटना के समय कर्मचारियों समेत 25 से 30 लोग मौजूद थे। आग लगते देख इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
2 घंटे बाद मिला महिला का शव
बता दें कि महिला पर्यटक अपने परिवार वालों के साथ बीते दो दिनों से इस होटल में ठहरी हुई थी। जिस वक्त आग लगी वह होटल की ऊपरी मंजिल में स्थित अपने कमरे में थी। आग लगने से मची अफरातफरी के बीच परिवार वालों ने महिला पर्यटक की खोज की। जिसके बाद पुलिस व महिला के परिवारवाले उसका पता लगाने लगे। घटना के करीब 2 घंटे बाद महिला का शव उसी कमरे में पाया गया। जिसमें महिला ठहरी हुई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Also Read: कांग्रेस नेता राजेश लिलोठिया की पत्नी की सड़क हादसे में मौत, आरोपी गिरफ्तार