Weather Department Forecast

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:

हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ व यूपी (uttar pradesh) में अभी अगले कुछ दिन तक सुबह और रात को कोहरा पड़ता रहेगा। इसके कारण ठंड भी रहेगी। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार यूपी में सुबह व रात के समय पांच दिन तक घने कोहरे के आसार हैं। इसी के साथ पंजाब, हरियाणा चंडीगढ व दिल्ली में 13 से 15 फरवरी तक कोहरे का अनुमान है। पूर्वी राजस्थान (Rajasthan), उत्तराखंड व हिमाचल में एक दिन ऐसा मौसम रह सकता है।

हिमपात होने से कारण पहाड़ों में फिर बढ़ी ठंड

पहाड़ी राज्यों में इस सप्ताह बुधवार को दोबारा हिमपात होने से कारण फिर ठंड बढ़ गई है। हालांकि इन राज्यों में अगले पांच दिन बारिश की संभावना नहीं है। यूपी व उत्तराखंड में दो दिन ठंड तेज रहेगी। पूर्वोत्तर (northeast) राज्य मेघालय, असम व अरुणाचल में अगले दो दिन में बारिश हो सकती है।

Also Read : North India Weather Report कश्मीर में शीतलहर, हिमाचल में अब भी दुश्वारियां बरकरार

जानिए दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

आईएमडी (IMD) के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली में अगले सप्ताह के शुरू तक अधिकतम तापमान 24 डिग्री तक जा सकता है। इससे सर्दी घटेगी। 17 फरवरी को दिल्ली व आसपास के इलाकों में फिर बारिश का अनुमान है। ऐसा होने पर सुबह और शाम को ठंड फिर बढ़ेगी। दिल्ली में सर्दी ने फरवरी में इस बार 19 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है। 3 फरवरी को अधिकतम तापमान 14.4 डिग्री रहा है। यह फरवरी में पिछले 19 साल में रिकॉर्ड है।

Also Read : North India Weather Report कश्मीर में शीतलहर, हिमाचल में अब भी दुश्वारियां बरकरार

Connect With Us : Twitter Facebook