India News RJ (इंडिया न्यूज़), Alwar Crime: राजस्थान के अलवर में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक महिला से दुष्कर्म किया गया है। आरोप बिजली विभाग के रिटायर्ड कर्मचारी पर है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
अलवर में महिला के साथ दुष्कर्म
महिला ने अलवर के एनईबी थाना पुलिस को बताया कि उसे नौकरी की जरूरत है। इसी बीच वह आरोपी रिटायर्ड कर्मचारी के संपर्क में आई। आरोपी ने उसे झांसा दिया कि वह उसकी नौकरी लगवा देगा। फिर एक दिन वह उसे बाहर ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित महिला वैशाली नगर थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसने 6 अक्टूबर को थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस टीम आरोपी की तलाश कर रही थी, जिसे अब गिरफ्तार कर लिया गया है।
Delhi Accident: दिल्ली-बदायूं हाईवे पर दर्दनाक हादसा! 5 लोगों की हुई मौत, कई घायल
जयपुर का रहने वाला है आरोपी
पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी जयपुर का रहने वाला है। वह अलवर आता-जाता रहता है। इसी बीच महिला उसके संपर्क में आई। इस दौरान महिला ने आरोपी से नौकरी लगवाने में मदद मांगी थी। इसके बाद एक दिन वह जयपुर से अलवर आया और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
पीड़िता ने पुलिस से मांग की है कि आरोपी को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। वहीं पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है। इस घटना से पीड़िता सदमे में है. उसे यकीन नहीं हो रहा है कि जिससे उसने मदद मांगी वो हैवान निकला। पीड़िता ने बताया कि शुरुआत में जब वो आरोपी से मिली तो उसका व्यवहार काफी अच्छा था। उसकी उम्र भी ज्यादा थी। यही वजह थी कि उसे आरोपी की बुरी नीयत का शक भी नहीं हुआ। पीड़िता बार-बार यही कह रही थी कि उसकी जिंदगी बर्बाद हो गई।
Buxar Murder: किशोर ने की बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या! कारण जान रह जाएंगे हैरान…