India News (इंडिया न्यूज),Alwar street dog attack: राजस्थान के अलवर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 8 आवारा कुत्तों के झुंड ने एक लड़की पर हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कुत्तों को भगाया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। लड़की के हाथ, कंधे और शरीर के अन्य हिस्सों पर कुत्तों के काटने के निशान हैं।
PM Modi:10 साल पुरानी स्कीम का बड़ा धमाका, सरकार ने बांटे 32 लाख करोड़ के लोन, PM मोदी बोले- ‘अब इनकी बारी’
ऐसे बची लड़की की जान
जानकारी के अनुसार, यह घटना अलवर शहर के वार्ड नंबर 56 की जेके नगर कॉलोनी की है। यहां शाम के समय कुत्तों के झुंड ने घर के बाहर टहलते हुए फोन पर बात कर रही लड़की पर हमला कर दिया। कुत्ते उसे नोचते रहे। लड़की घबराकर जमीन पर गिर गई। इस दौरान वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने कुत्तों को भगाया, लेकिन तब तक कुत्ते उसे घायल कर चुके थे। पूरी घटना घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जेके नगर कॉलोनी में रहने वाली नव्या फिजियोथेरेपिस्ट की पढ़ाई कर रही है। उसने बताया कि वह शाम को घर के बाहर टहल रही थी, इसी दौरान 8 से 10 गली के कुत्ते आए और उस पर हमला कर दिया। नव्या गली के कुत्तों से बचने के लिए इधर-उधर भागने लगी, लेकिन कुत्तों ने नव्या पर हमला कर दिया। इस दौरान वह हड़बड़ाहट में गिर गई। एक महिला ने यह देखा तो उसने अपनी स्कूटी रोकी और कुत्तों को भगाया।
देखें Video
लड़की ने बताई आपबीती
बेटी की चीख-पुकार सुनकर उसके परिजन आ गए। इस दौरान लोग आपस में बहस भी करने लगे। हमले के दौरान लड़की के शरीर पर 8 से 10 जगह कुत्तों के काटने के निशान थे। घटना के बाद परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया। वार्ड क्रमांक 56 के पार्षद हेतराम यादव ने बताया कि वार्ड में रहने वाली एक महिला शिक्षिका ने एक गली का कुत्ता पाल रखा है, वह दिनभर गलियों में घूमता रहता है और रात को महिला उसे घर में बंद कर देती है। कुत्ते आए दिन कॉलोनी में घूमने वाले बच्चों पर हमला कर देते हैं। इस संबंध में कई बार नगर निगम को शिकायत दी गई, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया।