India News (इंडिया न्यूज), Rajasthan News: राजस्थान के अलवर में अनोखा मामला सामने आया है। अलवर के रामगढ़ में दो पक्षों के बीच जमकर पथरा देखने को मिला। इस पथराव में एक 5 साल के बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही एक महिला और एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। इतनी ही नहीं इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामन आया है।
भारत के पड़ोसी देश में मची तबाही, मंजर देख कांप गए मुसलमान, मौत के आंकड़े जान उड़ जाएंगे होश
गांव में पुलिस बल तैनात
बच्ची की मौत के बाद पुलिस बल को गांव में तैनात किया गया है। इसी के साथ पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर है और आगे की जांच शुरू कर दी है।
11 जनवरी को 11 बजे रामलला का अभिषेक करेंगे CM योगी, भजन भी होगा लॉन्च
जानें, क्या है पूरा मामला
मृतक बच्चे के परिजनों ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि 3 नवंबर को गांव में रहने वाला जसमाल नाम का लड़का हमारी बहू को बहला फुसलाकर भगा ले गया। लड़के के खिलाफ हमने रामगढ़ थाने में केस भी दर्ज कराया था। मगर दो दिन पहले ही जसमाल लौटा तो परिजनों ने उससे पुत्रवधू के बारे में पूछा। इसी को लेकर दोनों पक्ष में विवाद शुरू हो गया।
SI भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में 8 एसआई निलंबित
मौके पर बच्चे की मौत
इस बीच लड़के परिजन भी लाठी डंडों से दूसरे पक्ष पर हमला करना शरू कर दिया। इस घटना में लड़के परिजनों ने पांच साल के बच्चे पर हमला कर दिया। सर में चोट लगने की वजह से बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो लोग घायल हो गए।