India News (इंडिया न्यूज), Rajasthan Road Accident: पाली जिले के देसूरी क्षेत्र में शुक्रवार रात करीब 8 बजे रणकपुर सड़क मार्ग पर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। जानकारी के अनुसार, इस दर्दनाक दुर्घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

‘इन लोगों को नहीं देंगे सामान…’ प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा को लेकर बढ़ा विवाद, दुकानों पर लगाए गए पोस्टर

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस

ऐसे में, हादसे की जानकारी मिलते ही सादड़ी पुलिस के हेड कांस्टेबल खेताराम मीना अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घायलों को तुरंत एंबुलेंस की मदद से सादड़ी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल दो अन्य युवकों को प्राथमिक इलाज के बाद पाली रेफर किया गया। बता दें, इस हादसे में एक मृतक की पहचान 22 वर्षीय राजू, निवासी सायरा वागड़ के रूप में हुई है। राजू शादीशुदा था और खेती करता था। वह अपने गांव से मादा जा रहा था, लेकिन बीच रास्ते में यह हादसा हो गया। जबकि दूसरे मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस उनकी पहचान के प्रयास कर रही है।

घायलों का इलाज जारी

इस हादसे में घायलों में 19 वर्षीय जयसिंह और 30 वर्षीय मनोहर शामिल हैं, जो सादड़ी से सायरा की ओर जा रहे थे। दोनों का इलाज पाली अस्पताल में चल रहा है। दूसरी तरफ, पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में बताया जा रहा है कि दोनों बाइक तेज रफ्तार में थीं, जिससे यह टक्कर हुई। स्थानीय प्रशासन ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पक कर लसलसा गए हैं टॉन्सिल्स नहीं निगल पी रहे खाना, ये देसी नुस्खे तुरंत पाएंगे काबू, जड़ से मिट जाएगी सारी गंदगी