India News (इंडिया न्यूज),Rajasthan Travel Story: उदयपुर का एक प्रसिद्ध और ऐतिहासिक बाग है। यह बाग उदयपुर के शहर के केंद्र से थोड़ी ही दूरी पर स्थित है और यह शहर के सबसे बड़े और सबसे पुरानी बागों में से एक है। कुछ लोग गुलाब बाग को एक भूतिया स्थान भी मानते हैं और इसके बारे में कुछ रहस्यमय कहानियाँ प्रचलित हैं। कहा जाता है कि यहां कुछ अजीब घटनाएँ और आवाजें सुनी जाती हैं।

एक पहाड़ी पर स्थित है

बता दे कि सज्जनगढ़ पैलेस, जिसे ‘मानसून पैलेस’ के नाम से भी जाना जाता है। यह एक पहाड़ी पर स्थित है और यह ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। यहां अजीब घटनाएँ और रात के समय डरावनी आवाजें सुनने के किस्से काफी प्रचलित हैं, जिससे इसे भूतिया स्थान माना जाता है।

एक महिला की रूह भटकती

चांदनी गांव के बारे में कुछ रहस्यमय और डरावनी कथाएं प्रचलित हैं। यह गांव उदयपुर के नजदीक स्थित है और इसे स्थानीय लोग 1 भूतिया स्थल मानते हैं। इस स्थान के बारे में कई डरावनी कहानियां और अजीब घटनाएं सुनने को मिलती हैं, जिनकी वजह से इसे “भूतिया चांदनी गांव” कहा जाता है। कहते हैं कि यहां एक महिला की रूह भटकती है। उदयपुर में मौजूद चिरवा घाट स्थानीय किंवदंतियों और डरावनी घटनाओं के कारण चर्चित है। इस घाट के पास सबसे अधिक दुर्घटनाएं होती हैं। कहा जाता है कि टनल की शुरुआत में एक मंदिर है। यदि कोई इस मंदिर में माथा टेके बिना चले जाए, तो उसके साथ दुर्घटना हो सकती है।

भूत का साया उतर जाता है

बेदला रोड पर बना इस मंदिर से जुड़ी कई मान्यताएं प्रचलित हैं। कहा जाता है कि यहां की देवी मां के दर्शन मात्र से ही भूत का साया उतर जाता है, लेकिन वापस लौटने के दौरान यदि कोई पीछे मुड़कर देख ले, तो भूत उसके साथ फिर चल देते हैं।

Blood Sugar होगा झट से कंट्रोल, बस इन 3 तरीकों से कर लें सौंफ का सेवन