India News ( इंडिया न्यूज),Ashok Gehlot on Mani Shankar Aiyar: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने गुरुवार को अपनी ही पार्टी के नेता मणिशंकर अय्यर पर तीखा हमला करते हुए उन्हें ‘सिरफिरा’ कहा। अय्यर ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की योग्यता पर सवाल उठाते हुए कहा था कि वह पढ़ाई में संघर्ष कर रहे थे और एयरलाइन पायलट होने के बावजूद वह प्रधानमंत्री कैसे बन सकते हैं।
Trump को काफी महंगा पड़ा भारतीय अप्रवासियों को वापस भेजना, अब निकल रहे हैं आंसू, वापस ले लिया अपना फैसला
क्या बोले अशोक गहलोत?
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अय्यर के बयान को हताशा की पराकाष्ठा बताया। उन्होंने कहा कि कोई पागल व्यक्ति ही ऐसा बयान दे सकता है। गहलोत ने गुरुवार को जयपुर स्थित अपने आवास पर मीडिया से बात की। उन्होंने बताया कि जब राजीव गांधी प्रधानमंत्री थे, तब मणिशंकर अय्यर उनके काफी करीबी हुआ करते थे। इतना ही नहीं, वे मनमोहन सिंह सरकार में मंत्री भी रहे और सोनिया गांधी के भी करीबी थे। वे लंबे समय से राजनीति में हैं, लेकिन पता नहीं क्यों पिछले कुछ सालों से वे लगातार विवादित बयान दे रहे हैं। राजीव गांधी ने वैश्विक स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ाई और उनके कार्यकाल में कई ऐतिहासिक कानून पारित हुए।
BJP ने वीडियो शेयर कर साधा निशाना
अय्यर के इस विवादित बयान को भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया, जिसमें अय्यर कहते सुने गए, ”राजीव गांधी इंग्लैंड में दो बार असफल हुए, फिर भी वे प्रधानमंत्री कैसे बन गए?” इस बयान को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधा और तंज कसा। गहलोत ने अय्यर की टिप्पणी की कड़ी आलोचना की और इसे निंदनीय बताया। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता द्वारा अपनी ही पार्टी के पूर्व प्रधानमंत्री पर सवाल उठाने से पार्टी के भीतर विवाद गहराने की आशंका है।