India News (इंडिया न्यूज़) Beawar minor rape case: राजस्थान में एक बड़ा कांड सामने आया है। नाबालिग लड़कियों को जाल में फंसाकर उनका यौन शोषण किया जा रहा था। इन मासूम लड़कियों से दुष्कर्म करने के बाद उन्हें ब्लैकमेल किया जा रहा था। यहां तक कि उन पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव भी बनाया जा रहा था। इन हरकतों से परेशान होकर लड़कियों ने अपना धैर्य खो दिया और अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। मामला पुलिस तक पहुंचने के बाद 7 मुस्लिम लड़कों को हिरासत में लिया गया है।
मुस्लिम राष्ट्र के शेख का स्वागत करने खुद एयरपोर्ट पहुंचे PM Modi, दोनों का Video देख पूरी दुनिया हुई हैरान
ब्यावर केस में सभी आरोपी दूसरे धर्म के
राजस्थान के ब्यावर जिले में पुलिस ने नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण करने और जबरन धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में सात मुस्लिम लड़कों को हिरासत में लिया है। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को बताया कि पांच नाबालिग लड़कियों के परिजनों ने बिजय नगर थाने में यौन शोषण, दुष्कर्म, पीछा करने और पॉक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत शिकायत की है। इसके बाद 10 मुस्लिम लड़कों के खिलाफ तीन एफआईआर दर्ज की गई हैं।
डीएसपी सज्जन सिंह ने कहा?
डीएसपी सज्जन सिंह ने बताया कि पांच नाबालिग लड़कियों ने शिकायत की है कि कुछ लोगों ने उन्हें चाइनीज मोबाइल देकर उनका यौन शोषण किया। इस संबंध में तीन एफआईआर दर्ज की गई हैं और लड़कियों के बयान दर्ज किए गए हैं। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने सोशल मीडिया के जरिए लड़कियों से संपर्क किया। इसके बाद उन्हें बात करने के लिए चाइनीज मोबाइल फोन दिए।
धर्म परिवर्तन का भी बनाया दबाव
नाबालिग लड़कियों ने अपनी शिकायत में यह भी आरोप लगाया है कि उन्हें ब्लैकमेल किया जा रहा है और धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एफआईआर में नामजद सात आरोपियों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि मामले की मजिस्ट्रेट जांच भी लंबित है।